साउथ अफ्रीका में पहली बार जीती श्रृंखला, रचा इतिहास

 14 Feb 2018  725
पोर्ट एलिजाबेथ (13 फरवरी 2018)- एकदिवसीय छह मैचों की श्रृंखला के मंगलवार को हुए पांचवें मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती स्वीकार करते हुए भारत ने रोहित शर्मा के ११५ की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 274 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.2 ओवरों में 201 रनों पर ही सिमट गई। कुलदीप यादव ने 57 रन देकर 4 विकेट लिए। इस जित के साथ भारत ने श्रृंखला अपने नाम कर ली है। और साउथ अफ्रीका की भूमिपर भारत ने इतिहास स्थापित किया है।